5 Brand New Tricks-Photoshop CC 2020

दोस्तों क्या आप Designs के लिये फोटोशॉप का इस्तेमाल करते है तो फिर यह आर्टिकल आप के लिये ही है। नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से आज हम आप के लिये लेकर आयें है, 5 Brand New Tricks-Photoshop CC 2020 जो बनाया गया है सिर्फ और सिर्फ Photoshop User फोटोग्राफर भाइयों के लिये।तो दोस्तों देर ना करते हुए चलिये शुरू करते है।

5 Brand New Tricks-Photoshop CC 2020:

दोस्तों आर्टिकल मे दिये गये Videos को जरूर देखिये क्युकि Trick का Practical आपको Video मे मिल जायेगा वहां से आप देख सकते है और दोस्तों Video को पूरा देखियेगा क्यूकि Video मे आपको Tricks को Use करने का पूरा तरीका सीखने को मिलेगा।

Trick -1 Extend picture widely (For Narrow to Wide):

  • Open picture करेंगे Photoshop मे।
  • अब Crop tool से हम wide area तक crop कर लेंगे
  • अब Magic wand tool लेकर हम खाली जगह को select करेंगे दोनों तरफ।
  • फिर edit मे जाकर हम fill में क्लिक करके वहां से content aware select कर लेंगे|
  • और फिर OK पर क्लिक करते ही आपका काम हो गया।
  • Enjoy करिये।

Tricks-2 Remove unwanted from Pictures:

  • Open Picture करेंगे Photoshop मे।
  • Lasso tool को select करेंगे।
  • अब जिसे Remove करना है उसे हम lasso tool से drag करके select करेंगे।
  • फिर edit मे जाकर हम fill में क्लिक करके वहां से content aware select कर लेंगे।
  • और फिर OK पर क्लिक करते ही आपका काम हो गया।
  • Enjoy करिये।

Trick -3 Create Metallic Text :

  • Picture को Open करेंगे Photoshop मे।
  • अब text tool से कुछ भी टाइप करें।
  • अब Text को select करके उसमें गोल्डेन के लिये Yellow colour को select करेंगेऔर fill कर देंगे।
  • फिर हमें Layer Style मे जाकर वहा पर Bevel and Emboss को Select करेंगे।
  • और फिर यहां हम कुछ Adjustment करेंगे जैसे स्टाइल,साइज,Direction इत्यादि।फिर gloss Contour मे जाकर Double Ring Select करना है।
  • एक बार फिर से सारे Adjustment को अपने इच्छानुसार देख ले और पसंदीदा रिजल्ट होने पर Ok कर दे।
  • Enjoy करिये।

Trick-4 White balance in just one click :

  • Picture को Open करेंगे Photoshop मे।
  • अब हम Camera Raw Filter मे जायेंगे और फिर हम Tab नंबर 3 मे क्लिक करेंगे जो कि White Balance Picker Tool है जिसे लेकर just एक बार Picture के ऊपर Drag करना है।
  • अब आपका Picture एक Perfectly White Balance के साथ Adjust हो जयेगा।
  • बस Ok करें।

Trick-5 Jewelry Highlight:

  • कोई भी एक Picture को Open करेंगे Photoshop मे जिसमें गोल्डेन Jewelry हो।
  • अब हमें Pcture को Black & White मे Convert करना है जो हम Gradient Map से करेंगे।उसके लिये हम Image -Adjustment -Gradient Map – select B/w Gradient – Ok.
  • अब हम History Brush Tool लेंगे और Jewelry Part को धीरे-धीरे पेन्ट करके Highlight कर लेंगे।
  • Zoom करके Brush साइज को अपने हिसाब से छोटा-बड़ा करके पूरा काम करेंगे।
  • अब हम इसे Save कर लेंगे।

दोस्तों आपने देखा कि कुछ आसान से Steps को Follow करके 5 Brand New Tricks-Photoshop CC 2020मे जिसका इस्तेमाल आप अपने डिज़ाइन को और Fast और बेहतर बना सकते है। हां दोस्तों आप अपना कोई सुझाव या फिर कोई Idea हो तो प्लीज़ हमारे साथ Comments करके Share करें।
तो दोस्तों आज के लिये बस इतना ही,आशा करता हूँ कि आप इस आर्टिकल से कुछ नया सीख पाये होंगे। दोस्तों अगर आप को आज का Article पसंद आया है तो इसे Share करना बिल्कुल मत भूलना, आप लोगों के Support से ही हमारी आशा को प्रकाश मिलता है तो अपनी कृपा दृष्टि हम पर बनाये रखें। मिलते है अगले Article मे तब तक के लिये धन्यवाद।

Sharing More:

Leave a Comment